1. आईन-ए-अकबरी के लेखक कौन हैं?
[BSEB 2019]

(A) बदायूँ

(B) अकबर

(C) अबुल फजल

(D) फैजी





2. तम्बाकू के सेवन पर किस शासक ने प्रतिबंध लगाया?
[BSEB 2020,BM 2020]

(A) अकबर

(B) बाबर

(C) जहाँगीर

(D) शाहजहाँ





3. आईन-ए-अकबरी कितने भागों में विभक्त है?
[BSEB 2009, 2012, 2014, 2017A]

(A) दो

(B) तीन

(C) चार

(D) पाँच






4. आईन-ए-अकबरी में अकबर के काल में कितने सुबों का वर्णन है?

(A) दस

(B) बारह

(C) तेरह

(D) चौदह






5. आईन-ए-अकबरी के अनुसार भूमि को कितने भागों में बाँटा गया था ?

(A) दो भागों में

(B) पाँच भागों में

(C) चार भागों में

(D) छः भागों में





6. अकबर ने किसे अपना वित्तमंत्री नियुक्त किया?
[BSEB2020A]

(A) टोडरमल

(B) मानसिंह

(C) फैजी

(D) अब्दुल-रहीम-खाने खाना





7. अकबरनामा एवं ‘आईन-ए-अकबरी’ के अनुवादक कौन थे?

(A) वेबरीज

(B) जैरेट

(C) ब्लाकमैन

(D) सभी





8. अकबरनामा की रचना किसने की?[BM 2020]
[BSEB 2010, 2017A]

(A) अमीर खुसरो

(B) अलबरूनी

(C) इब्नबतूता

(D) अबुल-फजल






9. अकबर के समकालीन नहीं था।

(A) रानी एलिजाबेथ (इंग्लैंड)

(B) हेनरी चतुर्थ (फ्रांस)

(C) अब्बास महान (फारस)

(D) जार निकोलस II (रूस)







10. बाबरनामा ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया?

(A) बदायुनी

(B) अबुल फजल

(C) बाबर

(D) जहाँगीर






11.कुतुबमीनार का निर्माण किसके स्मृति में करवाया गया था?

(A) कुतुबुद्दीन ऐबक

(B) बलवन

(C) ख्वाजा मुइनउद्दीन चिश्ती

(D) बख्तियार काकी






12. मनसबदारी व्यवस्था किस शासक के द्वारा शुरू की गई थी?

(A) बाबर

(B) अकबर

(C) शेरशाह

(D) हुमायूँ






13. भूमि सुधार संबंधी जब्ती प्रथा किसकी देन है?

(A) अकबर

(B) बीरबल

(C) टोडरमल

(D) मान सिंह





14. इनमें से कौन से राजस्व व्यवस्था में अकबर का अपना योगदान था?

(A) बटाई

(B) नश्क

(C) कानकुत

(D) दहशाला






15. किस ग्रंथ में आदम से लेकर अकबर के काल तक का इतिहास मिलता है?

(A) बाबरनामा

(B) अकबरनामा

(C) जहाँगीरनामा

(D) सभी में






16. शिकार के समय रास्ते में पड़ने वाले गाँव में भू-राजस्व संबंधी जानकारी किस सम्राट ने सर्वप्रथम प्राप्त की?

(A) अकबर

(B) हुमायूँ

(C) जहाँगीर

(D) शाहजहाँ







17. साम्राज्यवादी इतिहासकार है।

(A) अब्दूल कादिर बदायूँनी

(B) डब्ल्यु० एच० मोरलैण्ड

(C) आर०पी० त्रिपाठी

(D) आर० एस० शर्मा






18. भारत में तम्बाकू का पौधा लगाया था।

(A) अंग्रेजों द्वारा

(B) हूणों द्वारा

(C) पुर्तगालियों द्वारा

(D)अरबों द्वारा






19. सन् 1600 ई० से 1700 ई० के बीच भारत की आबादी लगभग बढ़ी थी।

(A) 6 करोड़

(B) 7 करोड़

(C) 5 करोड़

(D) 10 करोड़






20. तम्बाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया? [BSEB 2015,16,17,18A,19A]

(A) अकबर

(B) जहाँगीर

(C) शाहजहाँ

(D) औरंगजेब






21. अबुल फजल कृत ‘आइन-ए-अकबरी’ में किस शासक का वर्णन है? [BSEB2020A]

(A) बाबर

(B) अकबर

(C) जहाँगीर

(D) शाहजहाँ







22. कुतुबमीनार का निर्माण किसने आरंभ किया?
[BM 2020]

(A) इब्न बतूता

(B) अलाउद्दीन खिलजी

(C) कुतुबुद्दीन ऐबक

(D) रजिया सुल्तान










उत्तर

1. C
2. C
3. D
4. B
5. C
6. A
7. D
8. D
9. D
10. C
11. D
12. B
13. C
14. D
15. B
16. A
17. B
18. C
19. C
20. A
21. B
22. C